शिकायत करने पर ब्लॉक मिशन मैनेजर की ओर से समूह की महिलाओं को मोबाइल फोन पर धमकी दिए जाने का आरोप
न्यूज़ डेस्क निचलौल…(बबिता शर्मा की रिपोएर्ट)
निचलौल/महराजगंज। एक तरफ देश व प्रदेश की सरकार स्वयं सहायता महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम तरह की योजनओं का क्रियान्यवयन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ निचलौल ब्लाक में उन समूह की महिलाओं के साथ शोषण व धोखाधड़ी की शिकायत का आरोप लग रहा है | महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक पर दिन शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने धोखाधड़ी की शिकायत को लेकर जमकर हंगामा किया और मांग की कि सम्बंधित दोषी अधिकारियों की जांच करा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए | मामला है निचलौल ब्लॉक के डोमा खास गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उन्होंने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। माया, मीना, सोनमती, कोइली, नर्वदा, लालती, मालती, विंदा, शारदा, ने कहा कि वह मुसहर बस्तियों में स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही है। दुर्गा महिला ग्राम संगठन के खाते में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न मदों से एक लाख 80 हजार रुपये भेजे गए थे। ब्लॉक मिशन मैैनेजर ने समूह की अध्यक्ष सुमित्रा देवी और कोषाध्यक्ष को गुमराह करते हुए दो बार में 73 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। जानकारी के बाद विरोध करने पर बीएमएम ने इस धनराशि को जिले पर देने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। शिकायत करने पर ब्लॉक मिशन मैनेजर की ओर से समूह की महिलाओं को मोबाइल फोन पर धमकी दी जा रही है।