राही मासूम रजा के खिलाफ महराजगंज कोतवाली में दर्ज है आपराधिक मुकदमा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(बॉर्डर न्यूज़ लाइव)महराजगंज I स्थानीय कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा के खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मुकदमे को देखते हुए उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है I इन दिनों रजा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। एक तरफ महराजगंज कोतवाली में उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तो वही दूसरी तरफ पार्टी की छवि धूमिल होता देख प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म, हत्या विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म, हत्या विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। कहा कि यह कृत पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरीत है। इन कृत से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है जिसके कारण राही मासूम रजा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
Big Breaking Big News Border News Live Criminal case registered against Rahi Masoom Raza in Maharajganj Kotwali Hindi Khabar hindi news indo nepal border Latest Hindi News Maharajganj Hindi News Rahi Masoom Raza expelled from the party इंडो-नेपाल-बार्डर बिग न्यूज़ बिग ब्रेकिंग बॉर्डर न्यूज़ लाइव महाराजगंज हिंदी न्यूज़ राही मासूम रजा के खिलाफ महराजगंज कोतवाली में दर्ज है आपराधिक मुकदमा राही मासूम रजा को पार्टी से किया गया निष्कासित लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ हिंदी खबर हिंदी न्यूज़ हिंदी समाचार