पुलिस ने शव को कब्ज़ा में ले आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के हथौड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक महिला ने अपने पति की बर्बरता से हत्या कर दी। इस घटना को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और वीडियो बना लिया, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। यह दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सत्यपाल, जो अपनी पत्नी गायत्री और दो बच्चों के साथ हथौड़ा बुजुर्ग गांव में रहता था। उनका बेटा बीए पास है और बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। सत्यपाल की मां भी उनके साथ रहती हैं। गायत्री, जो सत्यपाल की पत्नी है। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसे स्थानीय लोग सामान्य मानने लगे थे।
गुरुवार को, गायत्री और सत्यपाल के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें गायत्री ने अपने पति को सड़क पर लाकर पीटना शुरू कर दिया। जब सत्यपाल गिर पड़ा, तो गायत्री ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद गायत्री घर में आराम से बैठी रही, जबकि सत्यपाल की मां अपने बेटे की मौत पर बिलखते हुए रो रही थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर गायत्री को गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री पर हत्या का आरोप लगाकर मामले की जांच जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोग स्तब्ध हैं।