संसद में NEET पेपर लीक विवाद पर भाजपा और विपक्षी INDIA गुट के बीच जोरदार बहस
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, नई दिल्ली
बजट सत्र 2024 के पहले दिन संसद में NEET पेपर लीक विवाद पर भाजपा और विपक्षी INDIA गुट के बीच जोरदार बहस हुई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक का नया रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा, “यह सरकार किसी और का रिकॉर्ड बनाए ना बनाए, लेकिन पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी। ये मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री) रहेंगे तो न्याय नहीं मिलेगा बच्चों को।”
अखिलेश यादव ने मांग की कि उन बच्चों की सूची जारी की जाए जिन्हें सेंटर के हिसाब से सर्वाधिक नंबर मिले हैं। सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को NEET पेपर लीक मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस सांसद बी मणिकम टैगोर ने प्रश्न काल में यह मामला उठाया, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले 7 साल में 70 बार पेपर लीक की बात कही गई है, लेकिन इसके कोई सबूत नहीं हैं। इसके बावजूद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला और NEET मुद्दे पर सरकार की आलोचना की।
इस विवाद के चलते संसद में जोरदार बहस हुई और सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार रही। विपक्ष ने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की।