बुधवार के दिन तेंदुए के हमले में करीब आधा दर्जन ग्रामीण हुए है जख्मी
न्यूज़ डेस्क महाराजगंज….(एडिटर अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र के रामनगर गांव में दिन बुधवार के दिन तेंदुए के हमले से 6 लोग घायल हो गए हैं। तेंदुए के निकलने से ग्रामीण दहशत में है। जंगल से निकल कर बाघ दुर्गापुर के तरफ मर्चाहवा में देखा गया है और खोरिया चौकी क्षेत्र के राम नगर गांव में प्रवेश कर गया है। बाघ ने एक महिला सहित कुल छह व्यक्तियों पर हमला भी किया है।
तेंदुए के हमले से 6 लोग घायल
बाघ के हमले से घायल साधु 60 वर्ष, मुन्नर 45 वर्ष, बरखू 44, फुरतल्ली 52 वर्ष, व एक महिला 42 वर्ष पति का नाम पप्पू व एक अन्य को घायल किया है। जिसमें से एक व्यक्ति को अधिक खरोच आई है। हालांकि अभी तक बाघ का रेस्क्यू नही किया जा सका है।
विगत 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है तेंदुआ
महाराजगंज में रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। इससे लोगों में भय का माहौल है। बता दें कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार को जंगल से भटक कर एक तेंदुआ आबादी के तरफ आ गया। तेंदुए ने खेत में काम कर रहे 6 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को रतनपुर स्थित प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां 3 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तेंदुए को लेकर पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है।वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुच तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
ग्रामीणों में दहशत
जानकारी के अनुसार, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग और पुलिस की टीम अब तक तेंदुए को अब तक रेस्क्यू नहीं कर पाई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।