मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ हत्या के जल्द खुलासा का दिया भरोसा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(बॉर्डर न्यूज़ लाइव)
महराजगंज I
महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक दिन पहले घर से गायब छह वर्षीय मासूम का शव गांव की ही एक गली से बरामद किया गया I सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग गांव में ज्वलनशील पदार्थ से मासूम बच्ची को जलाने की भी कोशिश की गई थी। इस घटना के बाद एसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों से बात कर सांत्वना देते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा भी दिया। लड़की के पिता ने सिन्दुरिया पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में सिन्दुरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि मासूम बच्ची की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जो भी दोषी होगा उसे ढूंढ निकाला जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पकड़ियार बुजुर्ग निवासी गिरिजेश गौड़ ने सिन्दुरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री प्रिया एक दिन पहले मंगलवार को घर से खेलने निकली। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे सिंदुरिया पुलिस को प्रिया के गायब होने की सूचना भी दी थी। मृत प्रिया के चेहरे, गला, हाथ और पीठ सिन्दुरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री प्रिया एक दिन पहले मंगलवार को घर से खेलने निकली। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे सिंदुरिया पुलिस को प्रिया के गायब होने की सूचना भी दी थी। मृत प्रिया के चेहरे, गला, हाथ और पीठ पर किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने जैसा जख्म भी दिखा। सिन्दुरिया थाना के प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि मासूम बच्ची की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ 302, 201 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है जो भी दोषी होगा उसे ढूंढ निकाला जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Breaking News:
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए
- सेवतरी गांव में बिजली संकट का समाधान: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना