सात माह पहले हुए प्रेम विवाह का दुखद अंत ,सदर कोतवाली के सरडीहा गांव का मामला
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(बॉर्डर न्यूज़ लाइव)
महराजगंज Iमहराजगंज जनपद के सदर कोतवाली के सरडीहा गांव में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकती पाई गई I इसके साथ ही महज सात माह पहले प्रेम विवाह का दु:खद अंत हो गया। शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली की कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में एक ही समुदाय के युवक, युवती में प्रेम संबंध था उसी दौरान युवती पेट से हो गई I जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। युवती के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज नहीं मिलने से उनकी बेटी की उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार की रात में ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने लगे। जान बचाने के लिए वह भाग कर बगल के घर में पहुंची। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन पहुंचे। उसे समझा कर फिर से ससुराल भेजा। लड़की का मायका व ससुराल सरडीहा गांव में ही है दो चार घर की दूरी पर ही उसका मायका भी है। आरोप है कि शनिवार की सुबह उसे मार कर फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में कोतवाली के कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News:
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना
- प्रधान जी आपका ध्यान किधर है? खतरा तो इधर है!
- जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का खुलासा: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर सवाल..?