निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को दिलाई गई शपथ, उत्साहित रहे समर्थक
न्यूज़ डेस्क महराजगंज …(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश I
महराजगंज में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद दिन शुक्रवार को दो नगरपालिका एवं 8 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान सभी निकायों पर कार्यक्रम आयोजित कर उप जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने खुशी जाहिर की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज होना था। जिसको विधिवत पूरा करा लिया गया। महराजगंज नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी की नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. पुष्पलता मंगल ने शपथ लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में जन समूह उमड़ पड़ा।
नौतनवां नगरपालिका में नव निर्वाचित चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के शपथ ग्रहण समारोह में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी सहित व्यापार मंडल की टीम की टीम भी उपस्थित रही। जिसमें नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष रवि मद्धेशिया, युवा जिलाध्यक्ष गौतम जोशी ,मीडिया प्रभारी अमरिंदर सिंह, अमरजीत श्रीवास्तव, उमेश बेरीवाला, दिनेश खेतान, दया राम जायसवाल, अशरफ, रिंकू श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चौक, निचलौल, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, परतावल, घुघली एवं सोनौली में भी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को उपजिलाधिकारियों ने शपथ दिलाई।