बुधवार के दिन कुल्हाड़ी और रॉड से वारकर कर दी थी हत्या
न्यूज़ डेस्क महराजगंज..(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार के दिन सौतेली मां को चाबी देने को लेकर हुए विवाद के बाद मामला बढ़ा तो दोनों भाई आक्रोशित हो गए और अपने बाप इसराइल (55) को कुल्हाड़ी और रॉड से वारकर हत्या कर दी गई। वही पुलिस घटना के बाद से ही आरोपित बेटो की तलाश में थी | दिन शुक्रवार को आरोपी दोनों बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दोनों बेटे पिता के दूसरी शादी करने से नाराज थे।सिंदुरिया थानाक्षेत्र में हुई दर्दनाक हादसे के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी | घटना के बाद से पुलिस टीम हत्यारोपी दोनों भाइयों की तलाश में जुटी थी। रात में संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। दोनों बेटों रफीक एवं सलीम को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। इन्होंने पुलिस को बताया कि शुरुआत में ही पिता इसराइल को शादी करने से मना किया गया। उन्होंने बात नहीं मानी। शादी करने के बाद घर में सौतेली मां का दखल बढ़ा तो छोटी-छोटी बात पर अक्सर नोकझोंक होती थी। प्रत्येक दिन के नोकझोंक से मन भर गया था। पिता को मारने का कोई इरादा नहीं था लेकिन गुस्से में कुछ सूझा नहीं। इस बावत थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि हत्यारोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना के बाद से ही तेजी से जांच-पड़ताल की गई। दोनों अपने पिता के दूसरी शादी करने से नाराज थे।
Breaking News:
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना
- प्रधान जी आपका ध्यान किधर है? खतरा तो इधर है!
- जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का खुलासा: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर सवाल..?