फरेंदा के कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
न्यूज़ डेस्क फरेंदा…(एडिटर अरुण वर्मा)
फरेंदा/महराजगंज |
महराजगंज जनपद के फरेंदा खुर्द स्थित कंपोजिट विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने तमाम तरह के प्रोजेक्ट व मॉडल बना अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शनी में आये अतिथियों ने बच्चों के हुनर की तारीफ की | कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के जनपद के फरेंदा खुर्द स्थित कंपोजिट विद्यालय में बाल वैज्ञानिकों के द्वारा विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | जिसमे बाल वैज्ञानिको ने विभिन्न प्रकार के माडल व प्रोजक्ट का प्रदर्शनी लगा आगंतुको का दिल जीत लिया | वही बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि गुरु का दर्जा सबसे बड़ा दर्जा होता है। यहीं से शिक्षा लेने के बाद यही बच्चे आगे चलकर हमारे जिले देश प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। अपने मां बाप का सर गर्व से ऊंचा करते हैं। यह बच्चे ही हमारे देश के आने वाले दिनों में भविष्य हैं। इनकी प्रतिभा को बस सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।
जिससे आने वाले दिनों में यह बच्चे अपने भविष्य को संवार सकें। यही नहीं उन्होंने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया है । वर्तमान युग विज्ञान का युग है। बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर हम सभी को बेहतर मंच प्रदान करने की जरूरत है। प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभा होती है। जिसको शिक्षक तराशने का कार्य करते हैं। शिक्षक छात्रों के भीतर आत्म विश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
लेफ्टिनेंट एसके गॉड ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल के भविष्य हैं। जिनके कंधों पर देश की विकास की जिम्मेदारी होगी छात्रों के पुरस्कार व मेडल देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया कार्यक्रम को शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय पांडे, डॉक्टर कैलाश नाथ मौर्या, मनोज पांडे, गौस आजम स्वप्निल गुप्ता ,नीरज प्रजापति, मनोरमा मिश्रा ,रामेश्वर कुमार ने भी संबोधित किया।
Breaking News:
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना
- प्रधान जी आपका ध्यान किधर है? खतरा तो इधर है!
- जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का खुलासा: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर सवाल..?