सदर नगर पालिका क्षेत्र अमरूतिया के टोला केवटहिया के घटना की चर्चा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज..(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
सोशल मीडिया पर दो दिनों से दो पक्षों के बीच जमकर हो रही मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है | मारपीट में महिलाये भी देखी जा रही है ऐसी चर्चा है कि यह वीडियो महराजगंज जिले में सदर नगर पालिका क्षेत्र से सटे अमरूतिया के टोला केवटहिया में मारपीट का है। दो पक्ष एक दूसरे का जान लेने पर आमादा हैं। घटना शनिवार शाम का बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। कहासुनी के बाद लाठी-डंडा से लड़ाई होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि तलवार भी निकल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। मारपीट की घटना के वायरल वीडियो में चीख-पुकार मची हुई है। महिलाएं शोर मचा रही हैं।बचाने की गुहार लगा रही हैं। घटना को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है।
दोनों पक्ष का घर आसपास है। दूसरे पक्ष का युवक केवटहिया में अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से उसको गंभीर चोट लगी है। इस मामले में कोतवाल रवि कुमार रॉय का कहना है कि मारपीट के इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरा पक्ष इलाज कराने गोरखपुर गया है। उस पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News:
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना
- प्रधान जी आपका ध्यान किधर है? खतरा तो इधर है!
- जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का खुलासा: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर सवाल..?