यज्ञ अनुष्ठान से वातावरण के साथ साथ मन भी होता है शुद्ध: पंडित धनश्याम मिश्र
न्यूज़ डेस्क ठूठीबारी…(निशा चौधरी की रिपोर्ट)
ठूठीबारी/महराजगंज |
दिन शुक्विरवार की सुबह महराजगंज के सीमाई क़स्बा ठूठीबारी में विश्व शांति और जन कल्याण की कामना को लेकर डीह राजा मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
ग्राम सभा की श्रद्धालु महिला/पुरुष ने शुक्रवार की सुबह यज्ञ स्थल से गाजे बाजे व देवी-देवताओं की झांकियों के साथ जयकारा करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाला | जिससें पूरा क़स्बा भक्तिमय हो गया | जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। यज्ञाचार्य पंडित धनश्याम मिश्र ने बताया कि यज्ञ अनुष्ठान से वातावरण के साथ साथ मन भी शुद्ध होता है |
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन शुक्रवार को ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सडकहवा स्थित डीह राजा मंदिर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के निकाला गया। इसमें 351 कन्याएं और महिलाएं पीताम्बर वत्र धारण कर सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए पुरे ग्राम सभा सहित आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया और चंदन नदी घाट पर जल ले यज्ञ स्थल पर पहुची | जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई।
कलश यात्रा के दौरान डीजे पर चल रहे भक्तिधुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते दिखे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय कुमार, गुड्डू यादव, विनोद मद्धेशिया, अर्जुन रौनियार, विश्वास गोस्वामी, मनोज कुमार, रमेश चौधरी, धीरज चौधरी, धनंजय सिंह, मोहन चौधरी, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News:
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए
- सेवतरी गांव में बिजली संकट का समाधान: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना