प्रिया की मौत के बाद से ही ससुराल वाले घर से फरार
न्यूज़ डेस्क मिठौरा…(एडिटर अरुण वर्मा)
मिठौरा/महराजगंज I
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के दिन संदिग्ध परिस्थिति एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया था I जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि की गई है I
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा सोनिया गांव में नीतीश की 23 वर्षीय पत्नी प्रिया बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला कसने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि प्रिया के मायके वालों ने अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार गांव के पास नहर पर कर दिया गया। प्रिया की मौत के बाद ससुराल वाले घर से फरार हैं। किसी तरह प्रिया की सास पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे भी छोड़ दिया। प्रिया के अंतिम संस्कार में उसके पिता अशोक समेत मात्र चार लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता अशोक, व अपने घर पश्चिमी चंपारण चले गए। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। आसपास के लोगों के अनुसार, प्रिया की ससुराल वालों से अच्छे संबंध नहीं थे। उससे अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। घटना के दो दिन पहले भी नोकझोंक होने की बात बताई जा रही है। प्रिया के पिता अशोक ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी से बात हुई थी। अचानक यह सब कुछ कैसे हो गया, समझ में नहीं आ रहा है। चौकी प्रभारी मिठौरा ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रिया पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। जरूरी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तह में जाने की कोशिश की जा रही है।
Breaking News:
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना
- प्रधान जी आपका ध्यान किधर है? खतरा तो इधर है!
- जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का खुलासा: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर सवाल..?