लौह पुरुष के चित्र के पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया
न्यूज़ डेस्क फरेंदा..(कलीमुद्दीन की रिपोर्ट)
फरेंदा/महराजगंज |
जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र में स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सरदार पटेल जी के फोटो के सामने दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। साथ ही अन्य लोगों ने लौह पुरुष के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी सेवासियों को सरदार पटेल की जयंती पर बधाई देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन वृद्ध आश्रम प्रबंधक प्रदीप कटियार ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया।