फरेंदा तहसील के अनेक गांवो में लगाई गई चौपाल
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओँ के बारे में दी जानकारी
महाराजगंज डेस्क…
महाराजगंज | भाजपा सरकार देश व प्रदेश में गरीबों के उत्थान व कल्याण के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे समाज के सभी जरूरतमंद, असहाय वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों के सम्पूर्ण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं हैं जिससे गांव की तस्वीर बदल रही है। गरीब परिवार के बच्चों के लिए स्वास्थ्य व अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर काम किये जा रहे है |
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी दिन सोमवार को फरेंदा क्षेत्र के शिवपुर, लेहड़ा दुर्गामंदिर, वनदेइया व बेलनहवां गांव में आयोजित चौपाल में कही। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने विश्व के पटल पर देश का नाम रोशन किया है। वही प्रदेश सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है| जिसकी सराहना पूरा विश्व कर रहा है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा भाजपा सरकार में अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल के साथ गांव गांव शौचालय का निर्माण करा कर क्षेत्र को स्वच्छ रखने की व्यवस्था की है। प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा नगरों के साथ गांव को विकसित करने का प्रयास सरकार कर रही है। नगर के विस्तारीकरण कर ग्रामीण क्षेत्र को भी शहरी सुविधा मिल रही है। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विवेका पांडेय, जितेंद्र शर्मा, परमानंद तिवारी, डब्बू सिंह, हरिश्चंद सोनकर सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे |