शासन के फ़रमान के बाद चेता विभाग, महराजगंज की सड़के अब होंगी चकाचक
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…
महराजगंज |
महराजगंज की तमाम सड़के मानक विहीन व बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है | जगह जगह सडको के बीच गड्ढे बन गए है तो अनेको जगह सडको पर गिट्टिया बिखरी हुई है | शासन के फरमान के बाद महराजगंज लोक निर्माण विभाग सम्बंधित सड़को को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलने जा रहा है जिसे 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है | महराजगंज की तमाम मुख्य सड़के टूट गई हैं और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों की पैचिंग के लिए 6.94 करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी है। नवंबर माह के मध्य तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
महराजगंज की तमाम सड़के अनियमितता व मानक विहीन निर्माण की भेंट चढ़ गई है | जिसके कारण उसमें बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने टूटी सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। जिसपर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। जिसके क्रम में शासन ने धनराशि भी जारी कर दी है। इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कुल 694.44 लाख रूपये जारी किया है। इससे कुल 698 किमी सड़कों का पैचिंग की जाएगी।
ठूठीबारी से निचलौल के बीच सैकड़ो गड्ढे, जान जोख़िम में डाल होता है आवागमन
शासन के फरमान के बावजूद सड़को के निर्माण में बरती गई अनियमितता के कारण ठूठीबारी निचलौल के बीच सैकड़ो जगहों पर सडक के बीच गड्ढे बन गए है, या सड़क के बीच गिद्द्तिया बिखरी पड़ी है जिससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | सड़को के बीच बने गड्ढो के कारण अक्सर दुर्घटनाये भी होती रहती है | शासन के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के बाद एक बार फिर ठूठीबारी से निचलौल के बीच सड़क को चकाचक किया जायेगा | इस बावत अधिशासी अभियंता-पीडब्ल्यूडी सचिन कुमार ने बताया कि बारिश में टूटी सड़कों का चिन्हींकरण करा लिया गया है। शासन से धनराशि भी आवंटन गई है। समय से सभी सड़कों पैचिंग करा दी जाएगी।