केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रसोइयों के समस्याओं का समाधान का दिया दिशा निर्देश
न्यूज़ डेस्क महाराजगंज..
महाराजगंज | दिन शुक्रवार को बकाया मानदेय व अन्य समस्याओं को लेकर रसोइया संघ के दो संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आवास पर पहुंचा। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संगठन के पदाधिकारियों को बुला उनसे बातचीत की और उनके समस्याओं व मांग को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर बीएसए आशीष कुमार सिंह को आवास पर बुलाकर जिले स्तर से जुड़ी रसोइयों के समस्याओं का समाधान व मानेदय भुगतान का दिशा निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों रसोइया केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री/सांसद के आवास पर पहुंची थीं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री को बताया कि रसोइयों का मानदेय का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। अल्प मानदेय पर वह मिड-डे-मील के तहत छात्रों के लिए गर्मागर्म मेन्यू के हिसाब से भोजन बनाती हैं। उन्हें परोस कर खिलाती हैं। समय से मानदेय नहीं मिलने से उनको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रसोइयों को प्रत्येक माह मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का गुहार लगाया। रसोइयों को साड़ी देने, मानदेय दस हजार रुपया से कम नहीं देने की मांग किया। कहा कि कई जिलों में अक्षय पात्र द्वारा एमडीएम बनाने की व्यवस्था चल रही है। इस व्यवस्था को समाप्त किया जाए। मई व जून का मानदेय दिया जाए। नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त की जाए। रसोइयों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को बीमा का पांच लाख रुपया दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने किा कि यदि जल्द उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो सभी रसोइया अक्तूबर माह में जंतर-मंतर में धरना देने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रसोइयों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर रीता शर्मा, उन्मतुन, जवाहिर कन्नौजिया, बिन्दू देवी, सरस्वती देवी, शीतल, विपुला देवी, विजयलाल, प्रमोद गौतम, उर्मिला, आदि रसोइया व संगठन के लोग मौजूद रहे।