विपक्ष की नाव डूब चुकी है और उनका सूरज अस्त हो चुका है: डिप्टी सीएम

बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महाराजगंज (संपादक अरुण वर्मा)
सिसवा बाजार/महराजगंज। दिन शनिवार को महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के जहदा स्थित इंटर कालेज में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष की नाव डूब चुकी है और उनका सूरज अस्त हो चुका है। उन्होंने उम्र में सभी सीटें जीतने का दावा किया।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सिसवा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा एवं इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि पूरे विपक्ष की नाव डूब चुकी है और उनका सूरज अस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि साइकिल पंचर हो चुकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीत रही है।

2024 में चल रहा मोदी का तूफान छठवें चरण के चुनाव में कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो रही है। इंडी गठबंधन पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, नौजवानों, किसानों, महिलाओं का दुश्मन है। इस गठबंधन को उखाड़ फेंकने का फैसला जनता ने कर लिया है। 2024 में नरेंद्र मोदी का तूफान चल रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस का अब कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है।
