आजमगढ़ में पेड़ गिरने से मजदूर की मौत; दूसरा घायल
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, वाराणसी (संपादक अरुण वर्मा)
वाराणसी/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दिन गुरुवार के दिन कही ख़ुशी कही गम जैसा मौसम देखा गया। पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। आजमगढ़, बलिया, मऊ सहित कई जनपदों के लोगों ने नौतपा की भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत महसूस की। कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए देखें गए। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वाराणसी में गुरुवार की सुबह नम हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की है। तापमान में गिरावट के साथ 35.1 डिग्री दर्ज की गई। जिले में भोर से ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने लगी थी। टहलने वालों ने खुलकर मौसम का लुत्फ उठाया।
आजमगढ़ में तूफान से पेड़ गिरने से जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। मृतक संजू (19) पुत्र इंद्रदेव रेनूकोट का रहने वाला है। घायल रामलाल (24) भी रेनूकोट का है। रेलवे में ठेकेदारत पर मजदूरी करते थे। रेलवे लाइन के बगल बाग टेंट लगा कर रहते थे। बुधवार की रात लगभग दो बजे आई तेज आंधी से कई पेड़ की डाली टूटी और एक महुआ पेड़ टेंट पर गिर गया, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। गम्भीर घायल को लेकर लोग प्रयागराज गए। मऊ में भी हल्की बूंदाबादी भी हुई। कई दिनों की भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। तेज हवाओं ने जहां सुबह टहलने निकलने वालों को आनंदित किया। वहीं आसमान में काले बादल भी देखने को मिले। बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सुबह लोगों मौसम बदलने से संजीवनी मिली और लोग आनंदित नज़र आए। उधर, मिर्जापुर में भी भी मौसम थोड़ी राहत देने वाला है।