भारत में अब भी कई ऐसे बाबा भी हैं, जिन्होंने अपने मायाजाल में आम जनता को फंसाया हुआ है
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, नई दिल्ली
नई दिल्ली: एक तरफ विज्ञान मंगल और चांद के रहस्यों की थाह लेने में जुटा है, लेकिन समाज में कई ऐसे बाबा भी हैं, जिन्होंने अपने मायाजाल में आम जनता को फंसाया हुआ है। ईश्वर पर प्रवचन देना तो उनका बाहरी चेहरा है, लेकिन उनका छिपा पक्ष कितना स्याह है, इसका अंदाजा कम ही लोगों को होता है। आइए जानते हैं उन 14 बाबाओं के बारे में, जिन्हें साल 2014 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पाखंडी करार दिया था।
आसाराम बापू
- संगीन आरोप: बलात्कार, अवैध अतिक्रमण, गवाह से छेड़छाड़
- वर्तमान स्थिति: जोधपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
गुरमीत राम रहीम
- संगीन आरोप: दुष्कर्म, हत्या, साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप
- वर्तमान स्थिति: 20 साल की जेल की सजा, आजीवन कारावास की सजा।
राधे मां
- संगीन आरोप: विवादित जीवनशैली, फर्जी करार
- वर्तमान स्थिति: विवादों के घेरे में।
स्वामी असीमानंद
- संगीन आरोप: मक्का मस्जिद ब्लास्ट, समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट
- वर्तमान स्थिति: अदालत से बरी।
रामपाल बाबा
- संगीन आरोप: हत्या, देशद्रोह, बंधक बनाने, अवैध हथियार सामग्री
- वर्तमान स्थिति: 2014 से जेल में बंद, आजीवन कारावास की सजा।
सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता
- संगीन आरोप: विवादित महामंडलेश्वर की उपाधि, व्यावसायिक गतिविधियां
- वर्तमान स्थिति: विवादों में।
ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा
- संगीन आरोप: साइकिल चोरी, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी
- वर्तमान स्थिति: विवादित।
निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह
- संगीन आरोप: अंधविश्वास, ठगी, बेतुकी सलाह
- वर्तमान स्थिति: विवादों में।
इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी
- संगीन आरोप: सेक्स रैकेट, धोखाधड़ी
- वर्तमान स्थिति: गिरफ्तार।
नारायण साईं
- संगीन आरोप: दुष्कर्म
- वर्तमान स्थिति: जेल में बंद।
आचार्य कुशमुनि
- संगीन आरोप: शंकराचार्यों का बहिष्कार
- वर्तमान स्थिति: विवादों में।
बृहस्पति गिरि
- संगीन आरोप: जालसाजी, हत्या
- वर्तमान स्थिति: विवादों में।
भगोड़ा बाबा नित्यानंद
- संगीन आरोप: यौन शोषण, अंतरराष्ट्रीय ठगी
- वर्तमान स्थिति: फरार, अपने देश कैलासा में।
स्वामी सदाचारी
- संगीन आरोप: ब्रोकरिंग, वैश्यालय संचालन
- वर्तमान स्थिति: जेल जा चुके।