मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 32 जोड़ों का कराया गया निकाह
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(विमलेश नायक हैप्पी की रिपोर्ट)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महराजगंज जनपद में कुल 402 जोड़ों का विवाह पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह योजना में सबसे अधिक 108 जोड़े सदर विधानसभा के थे। इसके अलावा नौतनवां के 87, सिसवा के 80, फरेंदा के 76 और पनियरा के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव विवाहित जोड़ों में 32 अल्पसंख्यक वर्ग के, 163 अन्य पिछड़ा वर्ग, 197 अनुसूचित जाति, 03 अनुसूचित जनजाति और 07 सामान्य वर्ग थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थियों की सुविधा के लिए आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम विकास भवन परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, सदर विधायक श्री जयमंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित हुए | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विवाह आयोजन की व्यवस्था, लड़कियों को दिए जाने वाले उपहार, अतिथियों की स्वागत व्यवस्था आदि को मुख्य विकास अधिकारी के साथ देखा और जरूरी निर्देश भी दिया।